जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे है. वह जमीन सरकारी हो या फिर टाटा लीज की जमीन. डीसी अनन्य मित्तल ने साफ शब्दों में कहा कि अतिक्रमण कारियों को चिन्हि्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश भी दे दिया है. जिला प्रशासन अतिक्रमण कारियों को चिन्हित करेगा, इसके बाद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)
इसके लिए जिले के सभी सीओ को उन्होंने निर्देश दिया है कि अतिक्रमण कारियों को चिन्हित कर उन पर न्याय संगत कार्रवाई करें. साथ ही जिस भूमि का अतिक्रमण किया गया है, उसे तोड़ा जाएगा. साथ ही तोड़ने का खर्च भी अतिक्रमण कारियों से ही वसूला जाएगा.सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी जमीन व टाटा लीज की जमीन का निरीक्षण करें. साथ ही अतिक्रमण कारियों की सूची बनाकर कार्रवाई करें. साथ ही साथ सभी सरकारी जमीन पर सरकार का बोर्ड लगाने का निर्देश भी दिया है. डीसी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकारी जमीन का अतिक्रमण कराने में अगर किसी कर्मचारी का हाथ है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.











