गालूडीह: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके गालूडीह के जोड़सा पंचायत के चोड़िन्दा गांव में गुरुवार को 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया. इस दौरान पुजारी चंदन शर्मा और गुरुपद शर्मा ने राधा-कृष्ण हरि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की. साथ ही गांव के सुख व शांति की कामना की गयी. हरिनाम संकीर्तन में विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत हरे राम-हरे कृष्ण कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया. 16 प्रहर कीर्तन के लिए आसपास क्षेत्र के सात कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन कमिटी के सदस्यों ने बताया कि चोड़िन्दा हरि मंदिर में वर्षो से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है. शुक्रवार को दधि उत्सव के साथ कीर्तन का समापन होगा. इसके बाद महाभोग वितरण किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में मृणाल कांति महतो, संजीव महतो, रमेश महतो, भवेश महतो, विद्युत महतो, समरेश महतो, मंटू महतो, लालटू महतो, प्रदीप महतो, लखि गोप, अनूप महतो आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.











