जमशेदपुर : टाटा स्टील के सिक्यूरिटी रिस्क सब कमेटी का गठन किया गया है. कंपनी के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के स्तर पर इसका गठन किया गया है, जिसके तहत वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम को इसका चेयरपर्सन, चीफ सिक्यूरिटी कलिंगानगर व मेरामंडली प्रकाश संजय को वैकल्पिक चेयरपर्सन और चीफ सिक्यूरिटी व ब्रांड प्रोटेक्शन अरविंद कुमार सिन्हा को संयोजक बनाया गया है. चीफ क्लाउड इंफ्रा नेटवर्क व साइबर सिक्यूरिटी मृणाल कांति पाल को आइटीएस का इनवाइटी बनाया गया है. सदस्य के तौर पर वीपी लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम, वीपी ऑपरेशन जमशेदपुर चैतन्य भानु, पीइओ देबाशीष चौधरी, सीआइओ जयंता बनर्जी, चीफ इंटीलिजेंस जीतेंद्र सिंह शेखावत, जीएम ऑपरेशन कलिंगानगर कर्मवीर सिंह, वीपी टीक्यूएम जीएसपी व सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता, वीपी मार्केटिंग व सेल्स प्रभात कुमार, चीफ इंटरप्राइज रिस्क मैनेमजेंट प्रवीण कुमार विलसन पूर्ति, वीपी कारपोरेट फाइनांस स्मिता शाह, वीपी रॉ मैटेरियल संदीप कुमार, वीपी ऑपरेशन मेरामंडली उत्तम सिंह, चीफ ग्रुप एचआरआइआर जुबिन पालिया को सदस्य बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील ने लुधियाना के प्लांट को लेकर नयी टास्क फोर्स बनाया
टाटा स्टील ने लुधियाना स्थित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस फेस प्लांट के सप्लाई चेन प्रोजेक्ट के लिए नयी टास्क फोर्स का गठन किया है, ताकि कंपनी के सप्लाई चेन को और बेहतर किया जा सके. उल्लेखनीय है कि सस्टेनेबल स्टील मेकिंग के रूप में जाने जाने वाले इस प्लांट में टाटा टिस्कान ब्रांड का रिबार बनता है. टास्क फोर्स कमेटी को रिव्यू करने के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी बनाई गयी है, जिसके चेयरपर्सन वीपी लांग प्रोडक्ट्स आशीष अनुपम बनाये गये हैं. स्टीयरिंग कमेटी के वैकल्पिक चेयरपर्सन कंपनी के वीपी पीयूष गुप्ता होंगे. केशरी कुमार, रितु कुमारी अग्रवाल, एस कार्तिक नारायण, अक्षय गर्ग, अम्मू गर्ग, कृष्णा चैतन्य, दीपम साहू, हितेश दोशी, प्रतिमा राव, तृषा आनंद, अविनाश कुमार और हेमंत भार्गव को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. टास्क फोर्स कमेटी के लीडर हेमंत भार्गव होंगे.











