जमशेदपुर: कोवाली थाना क्षेत्र के हरिणा पंचायत अंतर्गत फूलझरी गांव के डोभा (छोटा तालाब) में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना शनिवार दिन के 1 बजे की है. मृतक मासूम बच्चों का नाम रस्मिता सरदार (3 वर्ष) तथा आशीष सरदार (डेढ़ वर्ष) है. जानकारी अनुसार संजीत सरदार की बेटी रस्मिता सरदार (3 वर्ष) तथा इनके छोटे भाई राजेश सरदार का पुत्र आशीष सरदार (डेढ़ वर्ष) दोनों भाई-बहन खेलने के दौरान बतख देखने घर से थोड़ी दूर डोभा (गढ़िया) की ओर गए. इस वक्त बच्चों की मां घर में खाना बना रही थी. (नीचे भी पढ़े)
इधर थोड़ी देर बाद डोभा से गुजरते वक्त ग्रामीण ने देखा कि दोनों बच्चे पानी में तैर रहे हैं. उसने तत्काल इसकी सूचना गांव में दिया. सूचना पाकर अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बच्चों की पहचान रस्मिता और आशीष के रूप में हुई. बच्चों के माता-पिता भी घटनास्थल पहुंचे एवं बच्चों को पानी से उठाकर घर लाए. घर में बच्चों की स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत हाता स्थित तारा सेवा सदन नर्सिंग होम लाया गया. यहां चिकित्सीय जांच में दोनों मासूम बच्चों की मौत की पुष्टि हुई. घटना से दोनों बच्चों के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है.(नीचे भी पढ़े)
पीड़ित परिवार के दुःख से मन व्यथित हैं : विधायक
दो मासूम बच्चों की मौत से विधायक संजीव सरदार भी मर्माहत है. इस दुखद घटना पर उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के दुःख से मैं भी दुःखी हूं. घटना की सूचना पाकर मन व्यथित हो उठा. ईश्वर दिवंगत मासूम बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.











