गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारीसाई गांव में स्थित मिलनकुंज मंदिर में 28 मई को गंधा दिवस और 29 मई से अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन आरंभ होगी. मंदिर के पुजारी सुखदेव दास ने बताया कि कीर्तन में झारखंड और बंगाल के कई कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. 30 मई को दधि उत्सव के साथ कीर्तन का समापन होगा. समापन के दिन महाभोग वितरण होगा. यहां हर साल दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु हरिनाम श्रवण करने पहुंचते है.











