जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पुस्तकालय ने “भारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका” विषय पर एक इंटरएक्टिव लाइब्रेरी टॉक का आयोजन किया. इसका उद्देश्य भारतीय समाज को आकार देने में महिलाओं की भूमिका एवं उसके महत्व पर चर्चा और चिंतन को प्रोत्साहित करना था. सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में जागृति सिंह, शौमिनी दास, तृषा सरकार, रीमा रॉय, सृष्टि कुमारी और रविशंकर पांडे शामिल थे. निर्णायक द्वय डॉ जूही समर्पिता एवं डॉ मोनिका उप्पल ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिक्रिया और अंतर्दृष्टि प्रदान की. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में अध्यक्ष बी चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं संयुक्त सचिव सुधा दिलीप भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रेष्ठ वक्ताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में काजल महतो और एंजेल मुंडा ने सक्रिय भूमिका निभाई. इस सत्र ने महिलाओं की भूमिकाओं के बारे में जागरूकता और समझ में वृद्धि की, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण पर आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा दिया. कॉलेज छात्रों के बीच जागरूकता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए ऐसे और सत्रों के आयोजन की सलाह सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन ने दी.














