• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

दक्षिण भारत महिला समाज ने समारोह पूर्वक मनाया 80वां गौरवशाली स्थापना दिवस, आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियों ने मोहा अतिथियों का मन

नवम्बर 21, 2026
in खबर
0
दक्षिण भारत महिला समाज ने समारोह पूर्वक मनाया 80वां गौरवशाली स्थापना दिवस, आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियों ने मोहा अतिथियों का मन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : दक्षिण भारतीय महिलाओं के प्रतिष्ठित संगठन, दक्षिणा भारत महिला समाज (डीबीएमएस) की स्थापना के गौरवशाली 80 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को कदमा डीबीएमएस हाई स्कूल स्थित कलाकृति सभागार में भव्य समारोह आयोजित हुआ. यह ऐतिहासिक अवसर महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति संस्था के आठ दशकों के समर्पित योगदान का प्रतीक बना. इस समारोह में टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम की धर्मपत्नी शैलजा सुंदर रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, डेज़ी ईरानी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई. इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्था से जुड़ीं अनेक पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों से विशेष रूप से शामिल होने पहुंचीं. (नीचे भी पढ़ें)

वर्ष 1946 में दक्षिण भारत से विवाह के पश्चात जमशेदपुर आईं कुछ महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता तथा आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति के उद्देश्य से इस संस्था की स्थापना की थी. इसकी संस्थापक श्रीमती भानुमति नीलकंठन और उनकी समर्पित सहयोगियों के दूरदर्शी प्रयासों ने एक ऐसी संस्था की नींव रखी, जो आज शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रतिष्ठित संस्था बन चुकी है. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ, जिसके पश्चात समाज की अध्यक्ष प्रिया नागराजन ने आगत अतिथियों, सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया. विशेष रूप से उन वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने के लिए देश के विभिन्न भागों से पहुंची थीं. डीबीएमएस ट्रस्ट की अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर ने अपने भावपूर्ण संबोधन में संस्था की प्रेरणादायी यात्रा को स्मरण करते हुए दक्षिण भारतीय महिलाओं की कई पीढ़ियों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि किस प्रकार महिलाओं के व्यक्तित्व विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से प्रारंभ हुई यह पहल धीरे-धीरे शिक्षा और व्यापक सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में भी विस्तारित होती गई. (नीचे भी पढ़ें)

डीबीएमएस ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ बी चंद्रशेखर ने डीबीएमएस के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि लगभग छह दशक पूर्व डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की स्थापना हुई. इसके बाद हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल तथा लगभग 23 वर्ष पूर्व डीबीएमएस कदमा स्कूल की शुरुआत की गई. समावेशी शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए वंचित वर्ग के बच्चों को भी समान आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों के साथ निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार कर इस शैक्षणिक अभियान को आगे बढ़ा रहा है. डीबीएमएस ट्रस्ट एवं समाज समिति का नेतृत्व संस्था की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. डीबीएमएस ट्रस्ट के न्यासी मंडल में संरक्षिका के रूप में भानुमति नीलकंठन, अध्यक्ष के रूप में डॉ बी चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर, संयुक्त अध्यक्ष कमला सुब्रमण्यम, उपाध्यक्ष गीता मोहनदास तथा सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन शामिल हैं. न्यासी मंडल की सदस्य के रूप में अर्चना रमेश एवं अनिता रामकृष्णन अपनी भूमिका निभा रही हैं. समाज समिति का नेतृत्व अध्यक्ष प्रिया नागराजन, उपाध्यक्ष चित्रा कृष्णन, सचिव राधा श्रीनिवासन एवं कोषाध्यक्ष रजनी सुंदर कर रही हैं. इन सभी के सामूहिक प्रयास संस्था के मूल उद्देश्यों एवं आदर्शों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने डीबीएमएस की 80 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक स्मारिका का भी विमोचन किया. इसमें संस्था के विभिन्न विभागों से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लेख, संस्मरण, विचार और अनुभव संकलित हैं, जो संस्था की समृद्ध विरासत और उपलब्धियों को सजीव रूप में प्रस्तुत करते हैं. समारोह का मुख्य आकर्षण ‘प्रकृतिरेव शरणम्’ (प्रकृति ही हमारा एकमात्र आश्रय है) विषय पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति रही. प्रकृति के पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—पर केंद्रित इस कार्यक्रम ने मानव जीवन और प्रकृति के बीच के गहरे सामंजस्य को अभिव्यक्त किया. डीबीएमएस के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला प्रतिभा और सांस्कृतिक समझ का परिचय दिया. (नीचे भी पढ़ें)

समाज की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुतत आकर्षक नृत्य में एकता, सामूहिकता और नारी शक्ति का सुंदर संदेश समाहित था. डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से पांचों प्राकृतिक तत्वों के महत्व और उनके पारस्परिक सामंजस्य को दर्शाती एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया. कार्यक्रम का एक अन्य विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध गायिका राजलक्ष्मी संजय की मधुर संगीत प्रस्तुति रही. उनकी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण गायन ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य अतिथि शैलजा सुंदरम रामम ने उन्हें सम्मानित किया. राधा श्रीनिवासन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस ऐतिहासिक समारोह में संस्था की संस्थापक भानुमति नीलकंठन, अनिता रामकृष्णन, श्रीप्रिया धर्मराजन, गीता मोहनदास, कमला सुब्रमण्यम, डीबीएमएस के सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य एवं शिक्षक-कर्मचारी, पूर्व पदाधिकारी तथा समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के साथ टाटा स्टील का अंतर विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ संपन्न, 160 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
खबर

रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के साथ टाटा स्टील का अंतर विभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ संपन्न, 160 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

नवम्बर 21, 2026
चाकुलिया के सिंदूरगौरी जंगल के पास निकला अजगर, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
कोल्हान न्यूज़

चाकुलिया के सिंदूरगौरी जंगल के पास निकला अजगर, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

नवम्बर 21, 2026
बहरागोड़ा के बेला चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस
कोल्हान न्यूज़

बहरागोड़ा के बेला चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस

नवम्बर 21, 2026

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में...

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि...

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "लुगू बुरु घांटाबाड़ी...

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक...

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : मानगो नदी में समता नगर की एक बच्ची के डूबने की दुखद घटना के बाद भाजपा उलीडीह मंडल...

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल...

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

चक्रधरपुर के ऐतिहासिक भारत भवन का नए सिरे से होगा निर्माण, उपायुक्त की पहल पर पहुंची अभियंताओं की टीम, दिशा की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने उठाया था मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 21, 2026

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : शहर की ऐतिहासिक धरोहर भारत भवन के दिन अब बदलने की उम्मीद जगी है. भारत भवन की...

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 21, 2026

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

कांग्रेस रांची में 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, दिखायेगी ताकत, जमशेदपुर से जायेंगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता

Jharkhand cm mets bokaro dc and sp : ‘लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण, बोकारो डीसी व एसपी ने की मुलाकात

जमशेदपुर में प्रशासन ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेलमेट का किया वितरण

Jamshedpur light & safety demand on mango river banks : मानगो के नदी घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की तैनाती की मांग, भाजपा उलीडीह मंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साकची सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परसुडीह में नानी के घर रहता था युवक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News