रांची : झारखंड सरकार ने एक साथ 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जमशेदपुर के एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) किशोर कौशल का तबादला कर दिया गया है उनको हजारीबाग का जैप 7 का समादेष्टा बनाया गया है. उनकी जगह पीयूष पांडेय को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है. जमशेदपुर का रेल एसपी प्रवीन पुष्कर को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. बोकारो सीआईएसफ के समादेष्टा मुकेश कुमार को गोड्डा का एसपी बनाया गया है जबकि राकेश रंजन को पश्चिम सिंहभूम का एसपी बनाया गया है. राकेश रंजन झारखंड सशस्त्र पुलिस बल एक के समादेष्टा के तौर पर काम कर रहे थे. सीनियर आईपीएस अधिकारी तदास मिश्रा को एडीजी रेल से हटाकर विशेष सचिव गृह विभाग दिया गया है. संजय आनंद लटकर को एडीजी अभियान के पद से हटकर एडीजी रेल बनाया गया है. प्रिया दुबे को एडीजी सशस्त्र पुलिस बल से हटकर एडीजी मुख्यालय बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय से हटकर आईजी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अखिलेश कुमार झा को पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद से हटाकर झारखंड पुलिस अकैडमी हजारीबाग का डायरेक्टर बनाया गया है. अमोल वेणु कांत होमकर को आईजी अभियान के पद से हटाकर रेल का आईजी बनाया गया है. रांची से विशेष शाखा के आईजी प्रभात कुमार को आईजी जैप रांची बनाया गया है. माइकल राज एस को आईजी बोकारो के पद से हटाकर आईजी अभियान रांची बनाया गया है. क्रांति कुमार को आईजी दुमका के पद से हटाकर बोकारो का आईजी बनाया गया है. नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी रेल के पद से हटाकर आईजी मानवाधिकार बनाया गया है. शैलेंद्र कुमार सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक दुमका बनाया गया है जो अभी निदेशक झारखंड पुलिस अकैडमी हजारीबाग थे. सुदर्शन प्रसाद मंडल को अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी के पद से तबादला कर उनको पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय बनाया गया है. पटेल मयूर कन्हैया लाल को आईजी मानवाधिकार के पद से तबादला कर पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन बनाया गया है. वाईएस रमेश को डीआईजी पलामू से हटाकर डीआईजी एससीआरबी रांची बनाया गया है. सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी बोकारो के पद से तबादला कर डीआईजी कार्मिक बनाया गया है. मनोज रतन को दिग कोल्हन के पद से हटाकर डीआईजी विशेष शाखा बनाया गया है. संध्या रानी मेहता को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग के पद से तबादला कर डीआईजी बजट बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
शैलेंद्र कुमार बरनवाल को डीआईजी एसीबी के पद से तबादला कर डीआईजी विशेष शाखा बनाया गया है. नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी कार्मिक के पद से हटाकर डीआईजी पलामू बनाया गया है. चंदन कुमार झा को डीआईजी विशेष शाखा के पद से तबादला कर डीआईजी अपराध अनुसंधान बनाया गया है. अनुरंजन किसपोट्टा को डीआईजी विशेष शाखा से हटकर कोल्हान का डीआईजी बनाया गया है. मोहम्मद अर्शी को सिमडेगा का एसपी बनाया गया है. एचपी जनार्दन को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है. निधि द्विवेदी को अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी के पद से हटाकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है. पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर को पद्मा पीटीसी का एसपी बनाया गया है. पाकुड़ के एसपी प्रभात कुमार को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है. खूंटी के एसपी अमन कुमार को गढ़वा का एसपी बनाया गया है. अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग का एसपी के पद से तबादला कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. विकास कुमार पांडे को एसपी चतरा के पद से हटकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. अंजनी रंजन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी के पद से तबादला कर हजारीबाग का एसपी बनाया गया है. राजकुमार मेहता को रांची सिटी एसपी से हटाकर जामताड़ा का एसपी बनाया गया है. शंभू कुमार सिंह को गुमला एसपी के पद से तबादला कर जैप 4 बोकारो का अतिरिक्त समादेष्टा बनाया गया है. अजीत कुमार को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है जो अभी धनबाद के सिटी एसपी थे. मुकेश कुमार गोड्डा के नए एसपी होंगे. हरीश बिन जाम को गुमला का एसपी बनाया गया है जो अभी लोहरदगा के एसपी थे. मनीष टोप्पो खूंटी के एसपी बनाए गए हैं. हरविंदर सिंह बोकारो के एसपी बनाए गए हैं. सुमित कुमार अग्रवाल को ग्रामीण एसपी रांची के पद से हटाकर चतरा का एसपी बनाया गया है. ऋतिक श्रीवास्तव को एसपी अभियान के पद से हटाकर धनबाद का सिटी एसपी बनाया गया है.














