जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र की निवासी अर्चना देवी ने अपने 19 वर्षीय बेटे विकास कुमार के विगत 26 मई से लापता होने के संबंध में थाना में सनहा दर्ज कराते हुए उसका पता लगाने की गुहार लगाई है. (नीचे भी पढ़ें)
अर्चना देवी ने इस संबंध में पुलिस को सौंपे पत्र में बताया है कि उनका बेटा विकास कुमार विगत 26 मई को दोपहर 12:30 बजे के करीब उनके मानगो डिमना रोड साईं मंदिर के पास राजीव पथ स्थित घर से निकला था, जिसके बाद से अब तक उसका कोई अता-पता नहीं मिला है. अर्चना देवी ने बताया कि सांवले रंग का उनका बेटा घर से निकलते समय पीला टी शर्ट एवं काले रंग की जीन्स पहने हुए था. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है. अर्चना देवी ने बताया कि उसके घर नहीं लौटने से पूरा परिवार चिंता में है. अर्चना देवी ने उलीडीह पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए अपने गुमशुदा बेटे का पता लगाने का आग्रह किया है.




