बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर में शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर मोहंती ने संयुक्त रूप से विकास को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी. जन प्रतिनिधियों ने पाटपुर स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर में 66 दुकानों वाला मार्केट कॉम्प्लेक्स,उसी परिसर में एक भव्य मैरिज हॉल एवं 26 दुकानों वाला एक अन्य मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि एक ही स्थान पर दुकान बनने से लोगों को काफी सहुलियत होगी.(नीचे भी पढ़े)
कहा की ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने योजना की स्वीकृति दी है. जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील किया है कि योजना निर्माण में सहयोग करें. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साव, नव कुंवर,निर्मल दुबे,मदन मन्ना,अरुण बारीक,जीतू राउत,सुमित माईती,पप्पू राउत,बिशु ओझा,खितिश मुंडा,नरेश मंडल,जितेंद्र ओझा,कमल दत्त, सुनील हेंब्रम,पिंटू दत्त,राकेश दास,दीपक सिंह,राजीव लंका,चंडी साव,गौरव पुष्टि समेत अन्य उपस्थित थे.



