• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 25, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Pm modi in bikramganj : पीएम मोदी ने बिक्रमगंज में की बिहार को 48500 करोड़ की सौगात देने की घोषणा, कहा- राजद-कांग्रेस सत्ता के लिए सामाजिक न्याय के नाम पर बोल रहे झूठ, बिहार वासियों को जंगलराज वालों से किया सावधान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

 बिक्रमगंज : दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिक्रमगंज से बिहारवासियों को 48500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी. कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए प्रधानमंत्री को फिर से धन्यवाद दिया. वहीं पीएम मोदी एक बार फिर से कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला. (नीचे भी पढ़ें)

पीएम मोदी ने कहा कि हमलोग चार करोड़ नए मकान, तीन करोड़ दीदियों को लखपति बनाने के मिशन, मुफ्त इलाज और हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध करा रहे हैं. हम चाहते हैं कि कोई भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे. मुझे खुशी है कि बिहार सरकार भी लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. हमारा लक्ष्य दलित, गरीब, पिछड़ों और अति पिछड़ों के घर तक सीधे पहुंचना है. जब सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंचती है तो न कोई भेदभाव होता और न भ्रष्टाचार होता है. और, तभी सच्चा सामाजिक न्याय होता है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब, कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम, और जेपी के सपनों का बिहार बनाना सरकार का लक्ष्य है. हमारा लक्ष्य विकसित बिहार है. उन्होंने कहा- जब-जब बिहार ने प्रगति की है, भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचा है और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे. मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सबको बधाई देता हूं.  (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके अत्याचार के कारण बिहार के गरीबों को पलायन करना पड़ा, आज वे ही सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने बिहारवासियों को जंगलराज फैलाने वालों से सावधान रहने को कहा. पीएम ने पूछा कि बिहार के लोगों की यह दुर्दशा, तकलीफ क्या यही कांग्रेस और राजद का सामाजिक न्याय था? इससे ज्यादा अन्याय कुछ नहीं हो सकता. कांग्रेस और राजद वालों ने गरीब, पिछड़े और दलितों की तकलीफों की चिंता तक नहीं की. ये लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे. आज जब गरीबों, दलितों और पिछड़े समाज ने कांग्रेस को छोड़ दिया है तो इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की याद आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में हर तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है. गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बन रहे हैं. आज बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत बन रही है. रेल लाइनों को डबल और ट्रिपल किया जा रहा है. कई जगह मल्टी ट्रैकिंग का काम चल रहा है. सासाराम में भी अब सौ से ज्यादा ट्रेनें रुकती हैं. पीएम ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन जिन्हें आपने विकास की जिम्मेदारी दी, उन्होंने आपसे जमीन लेकर नौकरी देने का काम किया. उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया. गरीबों की जमीनें लिखवा ली. सामाजिक न्याय का उनका यही तरीका था. गरीबों को लूटकर राजशाही का मौज करना ही उनका तरीका था. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कुछ साल पहले तक बिहार के कैमूर, रोहतास समेत कई इलाकों में नक्सलवाद से जनता की परेशानी की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आज नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की, और, उनके खिलाफ अभियान चलाया. 2014 के बाद अब देश में केवल 18 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं. वह दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया भर के लोगों ने हमारे बीएसएफ का अदम्य साहत और ताकत देखा है. मां भारती की रक्षा हमारे बीएसएफ जवानों के लिए सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा- मैं बिहार की धरती से दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत की जो ताकत दुश्मनों ने देखी है, वह समझ लें कि यह तो हमारे सर्कस का केवल एक तीर है. आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है और न थमी है. आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा. उन्होंने कहा- मैंने बिहार की धरती से वादा किया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती पर मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी. आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा करने के बाद आया हूं. जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनलोगों के घर को खंडहर में बदल दिया है. जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे, हमारी सेना ने कुछ ही देर में उन्हें घुटनों पर ला दिया. उनके कई ठिकाने तबाह कर दिए. पीएम ने कहा कि यह नया भारत है, यह नए भारत की ताकत है. 

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital malaria death : एमजीएम अस्पताल में भर्ती ईचागढ़ की 8 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत, प्रशासन के कान खड़े
खबर

Jamshedpur mgm hospital malaria death : एमजीएम अस्पताल में भर्ती ईचागढ़ की 8 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत, प्रशासन के कान खड़े

July 25, 2026
Jamshedpur chapad attack : जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, घोड़ाबांधा में चापड़ से हमला, आरोपी मौके से गिरफ्तार, देखिये – video
खबर

Jamshedpur chapad attack : जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, घोड़ाबांधा में चापड़ से हमला, आरोपी मौके से गिरफ्तार, देखिये – video

July 25, 2026
tata steel IHCL mou : टाटा स्टील फ़ाउंडेशन और आइएचसीएल ने पारंपरिक खान-पान की विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की, ताज समेत कई बड़े होटलों में जनजातियों के खाने परोसे गये
खबर

tata steel IHCL mou : टाटा स्टील फ़ाउंडेशन और आइएचसीएल ने पारंपरिक खान-पान की विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की, ताज समेत कई बड़े होटलों में जनजातियों के खाने परोसे गये

July 24, 2026
Next Post

Jharkhand weather report - कुछ ही देर बाद बदलेगा झारखंड का मौसम, तेज हवाओं के साथ इन जिलों में बारिश का अनुमान

Jamshedpur womens university : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय एनएसएस विभाग में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न औषधीय व फलदार किस्म के पौधे लगाये गए

jamshedpur rural- 3 जून को बहरागोड़ा में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यपाल मेधावी विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News