रांची : कोल्हान समेत झारखंड में एक बार फिर शाम होते ही मौसम बदलने लगा है. इस दौरान कुछ ही घंटे बाद राजधानी रांची समेत कई जिलों में मेघर्गजन के साथ बारिश की संभावना है. हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. शुक्रवार को राजधानी रांची समेत पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, पलामू, रामगढ़, धनबाद, चतरा, पलामू में बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार शनिवार को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. यह प्री-मॉनसून की दस्तक है.



