बहरागोड़ा: आगामी 3 जून को बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा. बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के मैट्रिक की परीक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. राज्यपाल के हाथों ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित होने का सौभाग्य मिलेगा. समारोह के विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा मौजूद रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)
यह जानकारी प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक सह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपाल बहरागोड़ा आ रहे हैं. सन् 2018 में तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी प्रतिभा सम्मान समारोह में बहरागोड़ा आकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित की थी. उन्होंने बताया कि इस बार बहरागोड़ा प्रखंड के विद्यार्थियों नें मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है.











