पटमदा: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को इंटर साइंस के परिणाम जारी किए हैं. इसमें पटमदा प्रखंड अंतर्गत आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुरदा जमशेदपुर की छात्रा आतोश्री मिश्रा जिला टॉपर बनी है. उसने 472 अंक हासिल किया है. उसके ओवरऑल 94.4% अंक प्राप्त हुए हैं. आतोश्री को अंग्रेजी में 88%, आईटी में 99%, फिजिक्स में 95% और केमिस्ट्री में भी 95% मार्क्स मिले हैं. आतोश्री ने दसवीं में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. उसने बताया कि दसवीं की परीक्षा में एक ट्यूशन लिया था. 12वीं में दो ट्यूशन लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बाद में उसे छोड़ दिया और हर दिन चार से पांच घंटे की पढ़ाई की. आतोश्री आगे कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती है. आतोश्री ने जूनियर छात्रों के नाम संदेश देते हुए कहा कि तनाव मुक्त होकर कांस्टेंट होकर पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी. उसके इस उपलब्धि पर माता-पिता बेहद खुश हैं. बता दे कि आतोश्री का परिवार जमशेदपुर के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहता है. उसने ग्रामीण परिवेश में रहकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.











