रामगोपाल जेना,चाईबासा: चाईबासा के संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा रेशमी कुमारी ने इण्टर कॉमर्स की परीक्षा में 476 अंक लाकर राज्य में अव्वल आई है. रेशमी कुमारी ने 95.2 प्रतिशत अंक लाकर राज्य की स्टेट टॉपर बनी. रेशमी की उपलब्धि पर उसके माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षक शिक्षिका भी काफी खुश हैं. रेशमी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को देती है. वह आगे बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती है. रेशमी के पिता का चाईबासा बस स्टैंड के पास छोटा कपड़े की दुकान है,जबकि माता गृहिणी हैं.











