जमशेदपुर: टेल्को थाना में शनिवार को ईद उल फितर (बकरीद) पर्व को लेकर टेल्को थाना शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम रिंकू कुमारी एवं टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार एवं टाटा मोटर्स टाउन डिवीजन से बीके चतुर्वेदी उपस्थित थे. टेल्को थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानेदार ने कहा कि प्रशासन की प्रथम और अंतिम लक्ष्य शांतिपूर्ण ढंग से इस पवित्र पर्व को संपन्न करवाना है, जिसके लिए आपसी सौहार्द, प्रेम एवं विश्वास का होना बहुत महत्वपूर्ण है. (नीचे भी पढ़े)
जिसमें शांति समिति महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करने वाली प्रशासन की एक मजबूत इकाई है. अतः हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम किसी भी अफवाह का अंग न बने और न ही दूसरों को बनाने दे.वहीं पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी ने टाटा मोटर्स के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जो समस्या है जल्द उसका समाधान करें और आपसी प्रेम भाईचारे के साथ पर्व मनाए.इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सोहनलाल, एएसआई सलीम आलम, एएसआई बुधन उरांव, नंदलाल सिंह, इम्तियाज अहमद, करनदीप सिंह, डीडी त्रिपाठी, शाहिद, आलम तेज खान, मनोज कुमार, मुन्ना देवी एवं शांति समिति के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे.











