सरायकेला: अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. सरायकेला-खरसावां डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को ईचागढ़ थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बालू भंडारण, परिवहन को लेकर मिले शिकायत के आलोक में जिला खनन विभाग की टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों में औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण क्रम में अलग अलग स्थानों में बालू खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध करवाई करते हुए टीम ने अवैध बालू परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर को जब्त किया. (नीचे भी पढे)

इस मामले में अग्रेत्तर करवाई की जा रही है.जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि जब्त वाहनों को ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. ज्योति शंकर सतपति ने कहा कि डीसी निर्देशों के तहत इस प्रकार के अवैध कामों को रोकने के लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया है.











