जमशेदपुर : उत्पादकता और मानवता का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हुए, टाटा स्टील के मैकेनिकल मेंटेनेंस संयुक्त विभागीय परिषद (जेडीसी) ने 30 और 31 मई को कर्मचारियों और वेंडर पार्टनर्स के लिए एक दो-दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस पहल के तहत कुल 173 यूनिट रक्त एकत्र हुआ – पहले दिन 96 यूनिट और दूसरे दिन 77 यूनिट रक्त संग्रहित हुई. (नीचे भी पढ़े)

इसके उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथियों मे मैकेनिकल मेंटेनेंस के चीफ सतीश तिवारी, एफएमएम चीफ राकेश कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, साथ ही ऑफिस बेयरर्स आमोद दुबे एवं संजीव तिवारी उपस्थित रहे.इसका नेतृत्व जेडीसी चेयरमैन शैलेंद्र कुमार, यूनियन कमेटी सदस्य राजेश कुमार, रंजन राकेश, आशीष प्रधान एवं पवन सिंह ने किया. विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और समर्पित कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से इस सामाजिक पहल को सफल बनाया.











