चाकुलिया: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पुनसा के पास हाइवे हील होटल के समीप रविवार को एनएच 18 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत. घटना की सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़े)

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान नहीं हो पायी है. चेहरा बुरी तरह से कुचलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस मृतक के बाइक संख्या जेएच 05 ई 3427 नंबर से पहचान करने में जुटी हुई है.











