जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडीह निवासी वृद्ध नथुरिया राय की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पंडित राय को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है. बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया की घटना 28 मई की है. शिव मंदिर के पास पंडित राय और नथुरिया राय में अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. (नीचे भी पढ़े)
तभी पंडित राय ने गुस्से में डंडे से नथुरिया राय के सर पर प्रहार कर दिया. जिससे नथुरिया राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. इसके बाद रिम्स में नथुरिया राय ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि वृद्ध नथुरिया राय मजदूरी का काम किया करते थे.



