जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में अपराधियों ने तीन महिलाओं के पर्स और बैग की छिनतई कर फरार हो गया. पहली घटना गुरुवार को सूपर्णा करार अपने बच्चों के साथ सुबह नो बजे प्रमाथ नगर से योगा क्लास कर घर जा रही थी. तभी परसुडीह लक्ष्मी मेडिकल के सामने पीछे आये बाइक सवर अपराधियों ने हाथ मे रखे पर्स छिनतई कर के फार हो गया. पर्स मे पांच सौ रूपया, मोबाइल और उसके कुछ जरूरी कागजात थे. वही महिला को जिस बाइक से अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया उसका नंबर जेएच ओएसडीएच/0295 है, जिसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाना मे दर्ज कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

वही गुरुवार को ही दूसरी घटना परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक की रहने वाली कनिका गोप अपने घर से परसुडीह बाजार जा रही थी. दोपहर करीब 3 बजे परसुडीह बाजार के पास बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए. वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ीं. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वही शुक्रवार को परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह हलुदबानी मुख्य सड़क पर हलुदबानी की रहने वाली भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी से बाइक सवार तीन अपराधियों ने 4 बजे बैग छीनतई कर के फरार हो गया. वही अपराधियों से छीना झपटी मीतू मुखर्जी गिर कर घायल हो गयी है, जिसे सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया गया. मुखर्जी के आंख के सामने गंभीर चोट लगी है. वही भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी ने बताई की बैग में दस हजार रूपया एटीएम कार्ड और अन्य कागज थे. उन्होंने कहा कि परसुडीह बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी. तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन अपराधियों ने बैग को छीन कर हलुदबानी नमोटोला तरफ फरार हो गए. वही बैग छीना झपट्टी में वह गिर गई और आंख में गंभीर चोट लगी है. (नीचे भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि अपराधियों की उम्र करीब 22 से 25 साल की है और काले रंग के बाइक से अपराधी आए थे. वही गुरुवार को हुई छिनतई करने वाले अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे कैद है, जिसकी पहचान मीतू मुखर्जी ने की है. ये दो दिन में तीन महिलाओ के साथ छिनतई करने वाले एक ही गिरोह के है. वही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया है. परसुडीह पुलिस अपराधियों की पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापामारी कर रही है.




