चाकुलिया : चाकुलिया के कुचियाशोली गांव के पास कूपन नदी के पास शनिवार की सुबह एक लावारिस हालत में बाइक संख्या जेएच 05 सीसी 5597 पायी गयी. नदी के किनारे बाइक होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी गयी. सूचना पाकर थाना के एएसआई पीतांबर मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस बाइक को जब्त कर थाना लाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. समाचार लिखे जाने तक बाइक किसकी है, की जानकारी नहीं मिल पाई है.




