गालूडीह : हाइवे पर पुतरु टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक बाइक सवार युवक को पीछे से तेज गति से आ रहे टेस्टिंग गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव निवासी जितेन बेरा का पुत्र धनंजय बेरा गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार धनंजय बेरा अपनी बाइक संख्या जे एच 05 सी एक्स 4731 से गालूडीह ओर जा रहा था. इस दौरान पुतरु टोल प्लाजा के पास पीछे से टेस्टिंग गाड़ी ने अचानक टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़ें)

चालक टक्कर मार मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. इसके बाद सड़क पर पड़े खून से लहूलुहान युवक को टोल प्लाजा के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम से रिम्स रेफर किया गया. परिजनों ने युवक को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. युवक फेरी कर गांव-गांव में चप्पल बेचता है. तीन भाइयों में सबसे छोटा है.




