जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ महिला इकाई की ओर से शनिवार को अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 10 सालों से क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी 15 जून को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जा रहा है. इसमें दसवीं और बारहवीं के सीबीएसई ,आईसीएसई और जैक बोर्ड के बच्चों को सम्मानित किया जाता है. इसके लिए 10वीं और 12वीं में 90% से ऊपर उत्तीर्ण हुए सीबीएसई और आईसीएसई तथा 85% से ऊपर जैक बोर्ड के बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है. संघ ने इसके अलावा स्पेशल अवार्ड भी रखा है जिसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए बच्चों जैसे यूपीएससी, नीट आईआईटी, क्लैट,सीए, एनडीए, कैट या खेल के क्षेत्र में जो बच्चे स्टेट में अपना स्थान रखते हैं उन्हें क्षत्रिय गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड क्षेत्रीय संघ प्रत्येक वर्ष सिटी के टॉपर्स बच्चों को भी सम्मानित करता है. अभी तक लगभग 100 बच्चों की सूची गूगल फॉर्म के द्वारा तैयार कर ली गई है जिसमें 60 बच्चे सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से, 20 बच्चे जैक बोर्ड के तथा 20 बच्चे स्पेशल अवार्ड वाले हैं. झारखंड क्षत्रिय संघ सिटी टॉपर्स को भी सम्मानित करता है. प्रत्येक वर्ष श्रेष्ठ क्षत्रिय गौरव सम्मान भी दिया जाता है. इस वर्ष इशिका सिंह जो की यूपीएससी में 236 रैंक लाई थी उसे दिया जाएगा. हमारे मुख्य अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री मानवेंद्र सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हमारे अभिभावक विधायक सरयू राय उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश और समाज के प्रति बच्चों का समर्पण को जागरूक करना है. इस वर्ष से कार्यक्रम की जिम्मेवारी पूर्व की सम्मानित छात्रों को दी गई है, जिसमें मुख्य रूप से भूमिका निभाने के लिए स्वराज सिंह, आकाश सिंह, अंजली सिंह, साहिल उज्जैन, अनुश्रुति, निकिता सिंह आदि हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले वर्षों में संगठन द्वारा सम्मानित किए गए पूर्व छात्रों ने इस बार अत्यंत सराहनीय सहयोग प्रदान किया. उन्होंने न केवल आर्थिक रूप से कार्यक्रमों को समर्थन दिया, बल्कि एक संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से अपना परिचय और वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी साझा किया. इसके अतिरिक्त, पूर्व छात्रों ने व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से छात्रों के साथ एक-एक करके संवाद स्थापित किया और उन्हें उनके करियर विकल्पों में मार्गदर्शन प्रदान किया. उनका यह सक्रिय योगदान छात्रों के भविष्य को दिशा देने में बेहद सहायक सिद्ध हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष का कार्यक्रम एक नई सोच के साथ सामने आ रहा है — “छात्रों के द्वारा, छात्रों के लिए, और पूरी तरह छात्रों से ही प्रेरित” है. प्रेस वार्ता में झारखंड क्षेत्र संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ,संरक्षक नंदकिशोर सिंह महिला संघ की अध्यक्ष कविता परमार महासचिव मंजू सिंह, सचिव अनूप सिंह,नीरज सिंह, प्रशांत सिंह एवं स्वराज सिंह उपस्थित थे. प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम झारखंड क्षत्रिय संघ महिला इकाई के द्वारा आयोजित होता है.




