गालूडीह: शनिवार को विभिन्न मस्जिदों में बकरीद पर देश की तरक्की, अमन और भाईचारा की दुआ मांगी गयी। गालूडीह जामा मस्जिद में ईद-उल-अज़हा की नमाज हाफिज दिलदार हसन की इमामत में अदा की गयी. मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी और वतन की तरक्की, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खायी. इस अवसर पर मस्जिद के बाहर गरीब और यतीम मिस्कीनों को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा दान दिया गया. सुरक्षा हेतु नमाज के दौरान गालूडीह पुलिस बल तैनात रही.




