गालूडीह: बहरागोड़ा के माटिहाना पंचायत के कुअंरदा गांव में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी व विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित थे. उन्होंने भगवान श्रीहरि का स्मरण करते हुए गांववासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थे. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर बलराम पातर, सिकंदर सोरेन,राहुल शंकर बाजपेयी,अशोक बेड़ा,गुरा कर्मकार,श्रीमंत बेड़ा,मधु बेड़ा,तपन ओझा,निर्मल दुबे,आशीष मिश्रा,बबलू माइति, बिसु ओझा,संजय राणा और बुला और स्थानीय श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया.




