जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची डिवीजन में काम होने के करण 3 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत हटिया टाटानगर हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29 और 30 जून को रद्द किया गया है. इसी तरह हटिया संकी (दो ट्रेन) पैसेंजर ट्रेन को 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29 और 30 जून को रद्द किया गया है. वहीं वर्धमान हटिया वर्धमान ट्रेन को डाइवर्ट कर चलाया जाएगा. आद्रा डिवीजन में काम होने के कारण आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू को 9 से 15 जून, झाड़ग्राम धनबाद झाड़ग्राम मेमू ट्रेन को 9 से 11 जून और आद्रा मिदनापुर आद्रा मेमू ट्रेन को 11, 13 और 14 जून को रद्द किया गया है. टाटानगर आसनसोल बड़ाबूम मेमू पैसेंजर ट्रेन को 9 से 15 जून तक सिर्फ आद्रा तक ही चलाया जाएगा. वहीं बुजुड़ी चंद्रपुरा भोजुडीह मेमू ट्रेन को महुदा तक ही 13 से 15 जून तक चलाया जाएगा. वहीं, आद्रा डिवीजन में काम होने के कारण झारग्राम धनबाद झारग्राम ट्रेन को 9 व 11 जून को रद्द कर दिया गया है. वहीं, भोजोडीह चंद्रपुरा भोजोडीह ट्रेन को 13 व 15 जून को शार्ट टर्मिनेट किया गया है. उक्त ट्रेन को महुदा से चंद्रपुरा के बीच रद्द किया जायेगा. यह ट्रेन सिर्फ महुदा तक ही चलेगी.




