गम्हरिया: आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित बापी ओझा के स्टेशनरी दुकान के गुमटी में बीती रात असामाजिक तत्वों ने पहले नकदी व सामान चुराया और फिर गुमटी को आग के हवाले कर दिया. इससे गुमटी जलकर राख हो गया और लाखों की क्षति हुई. (नीचे भी पढ़े)
मालूम हो कि यह दुकान लाल बिल्डिंग चौक से सटा हुआ है, जहां दिन-रात पुलिस की पेट्रोलिंग जीप खड़ी रहती है. इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत है. आगलगी से बापी ओझा को नकदी समेत डेढ़ लाख की क्षति हुई है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.




