जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने चार पहिया गाड़ी से घुमकर चोरी और छिनतई जैसी घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी और छिनतई के सामान जब्त किये है. पकड़े गये लोगों में गोलमुरी नामादा बस्ती गुरुद्वारा के सामने रहने वाले हरपाल सिंह उर्फ गबरू, गोलमुरी टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा कांप्लेक्स निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ रितिक उर्फ बोनी, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह कालू बगान राधास्वामी सतसंग के बगल में रहने वाले मनप्रीत सिंह, गोलमुरी नामदा बस्ती बाबा कुटिया निवासी माइकल मोर्बिन डॉस उर्फ पियुष सिंह, गोलमुरी टुइलाडुंगरी लाइन नंबर 16 हनुमान मंदिर के पास रहने वाले राहुल रजक,गोलमुरी के नामादा बस्ती विकास कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ तक्को और नामदा बस्ती गुरुद्वारा निवासी परमजीत सिंह उर्फ प्रेम शामिल है. जमशेदपुर पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी है कि ये आपराधिक गिरोह के लोग सिदगोड़ा और टेल्को समेत आसपास के इलाके में कार से और बाइक से घुमकर छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, एक अतिरिक्त मैगजीन, एक गुप्ती, एक खंती, दो चापड़, दो डिफेंस स्प्रे बरामद किया है. इन लोगों में चार लोगों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामला दर्ज है. उनकी निशानदेही पर कई गाड़ियों को जब्त किया गया है. इसका इस्तेमाल लूटपाट में किया जाता था.




