जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार को परंपरागत अकीदत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है. इसको लेकर शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में अहले सुबह से ही गहमागहमी देखी गई. शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों के ईदगाहों एवं अन्य स्थानों पर बकरीद की नमाज पढ़ी गई, जिसमें सारे अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की. इस दौरान पूरे शहर में जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने ज़ु अल-हिज्जा के दसवे दिन ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाता है. इन्सानियत और कुर्बानी के प्रतीक इस त्योहार में इस्लाम धर्मानुयायी पाक-साफ होकर एवं नये कपड़े पहन कर नमाज अदा करते हैं, जिसके बाद कुर्बानी दी जाती है. पूरे देश के साथ जमशेदपुर में भी शनिवार को परंपरागत आस्था एवं विश्वास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है. इसको लेकर तड़के सुबह से ही शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी गहमागहमी देखी गई. (नीचे भी पढ़ें)

बकरीद का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. वहीं विगत कई दिनों से तैयारियों में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग आज सुबह से ही पूरे सज-धज के साथ बकरीद की तैयारियों में जुटे दिखे. सुबह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के मस्जिदों, ईदगाहों एवं अन्य स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा कराई गई, जिसमें समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी. नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लग कर बकरीद की मुबारकबाद दी. बकरीद की नमाज के पश्चात कुर्बानी का दौर आरंभ हुआ, जिसमें अकीदतमंदों की ओर से जानवरों की कुर्बानियां दी गईं. कई लोगों ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच वस्तुओं का दान भी किया. इसके बाद सभी घरों में खान-पान का दौर शुरू हुआ, जिससे मुस्लिम बहुल इलाकों में विविध पकवानों की सुगंध तैरती रही. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से इस अवसर पर सुरक्षा एवं शांति बहाल रखने के व्यापक इनतजाम किये गये थे. शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष रूप से तैनात पुलिस बल सुबह से ही पूरी तरह चौकस रही ताकि त्योहार मनाने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. जिला प्रशासन की ओर से बकरीद के अवसर पर पूरे शहर में पहले से ही नो इंट्री घोषित कर दिये जाने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही.




