जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर में पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठ के संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की. बैठक से पूर्व उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा के छतरपुर जिले में पार्टी की जड़ों को और गहराई तक ले जाने के लिए विभिन्न बैठकें, संवाद कार्यक्रम और संगठनात्मक समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे. साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए पार्टी की रणनीतियों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने विश्वास जताया कि छतरपुर में कांग्रेस संगठन एकजुट होकर आगामी चुनावों में मजबूती से उभरेगा और राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देगा. इस दौरान जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक महाराजपुर नीरज दीक्षित, पूर्व विधायक राजनगर नाती राजा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी खजुराहो कविता सिंह, दीप्ती पाण्डेय, अशोक मिश्रा, लखन लाल पटेल, आबिद सिद्दीकी, युवा कांग्रेस के लोकेन्द्र वर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, भुवन विक्रम सिंह, आदित्य सिंह आदि सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.



