जमशेदपुर : बीती रात जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के बंगाली कॉलोनी में रहने वाले विक्की डे के घर में सो रहे परिवार को स्प्रे मारकर बेसुध कर चोरों ने एंड्राइड मोबाइल और 10000 रूपये चोरी कर लिया. चौका चूल्हा करके भरण पोषण करने वाली विक्की डे की मां शिष्टी डे ने लोगों को जानकारी दी. विक्की की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रतिदिन की तरह घर में सोए हुई थी. रात्रि लगभग 2:15 में कमरे में हलचल होने की आवाज आने पर उनकी नींद तो टूट गई. (नीचे भी पढे)
उन्होंने दो व्यक्ति को कमरे के अंदर खड़ा होते देखा, लेकिन बेसुध वाले स्प्रे के कारण बिस्तर से उठने की ना तो हिम्मत हो रही थी और ना ही गले से आवाज निकल रही थी जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से भाग गए. किसी तरह उसने अपने घर में सोए हुए परिवार के अन्य सदस्यों को जगा कर मामले की जानकारी दिया और पाया कि घर में रखे हुए नगद 10000 रूपये और एंड्राइड मोबाइल लेकर कर चोर फरार हो गए हैं. अलमीरा को भी खूब खंगाला लेकिन अलमीरा में कुछ भी चोरी करने लायक सामान नहीं रहने के कारण चोरों को और कुछ समान हाथ नहीं लग पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों ने लगभग डेढ़ से दो घंटे तक 100 नंबर में पुलिस को जानकारी देने का प्रयास लगातार कर रहे थे. लेकिन 100 नंबर में दो घंटे तक कोई भी जवाब नहीं मिला. लगभग दो घंटे बाद नंबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक अपराधी बहुत दूर फरार हो चुके थे.











