रांची : नक्सल मामलों को लेकर 11 जिलों के एसपी के साथ आइजी अभियान माइकल राज एस की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक में गुमला,लोहरदगा, लातेहार, पलामू,गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला खरसावां और खूॅंटी जिले के नक्सली परिदृश्य के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गया. बैठक में सभ पुलिस अधीक्षकों को कई दिशा निर्देश दिये गये. नक्सल उन्मूलन संबधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक की. समीक्षा के क्रम में विशेष तौर पर गुमला, लोहरदगा , लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो , सरायकेला एवं खूँटी जिला के नक्सली परिदृश्य के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गई एवं सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों को निम्नांकित निर्देश दिये गए. जिले में पूर्व में घटित ऐसे सभी मामलों की समीक्षा करेंगे जो वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हैं. रंगदारी / लेवी/धमकी आदि मामलों पर निश्चित रूप से एफआईआर कर वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें. सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनर्वास योजना के अंतर्गत नक्सलियों के आत्मसमर्पण पश्चात उनके संबंध में यह समीक्षा की जाय की पुनर्वास योजना के अंतर्गत दिये जाने वाले संपूर्ण लाभ आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिल रही है या नहीं, अगर आत्मसमर्पित नक्सली किसी लाभ से वंचित हैं तो उक्त संदर्भ में यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध उचित माध्यम से यथाशीघ्र पुरस्कार प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करेंगें. (नीचे भी पढ़े)
अधीनस्थ थाना के पदाधिकारियों को यह निर्देश देंगे कि जेल से बाहर जमानत पर छूटे उग्रवादी एवं उनके सहयोगियों की नियमित रूप से निगरानी एवं जमानतदारों का सत्यापन करना सुनिश्चित की जाय. उग्रवाद से संबंधित लंबित कांडो की समीक्षा कर वांछित कार्रवाई करते हुए कांडो को जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. यूएपीए एक्ट के तहत के तहत दर्ज काण्डों में फिरार नक्सलियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति का विधिवत् अधिग्रहण करने की कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगें. फरार नक्सलियों के विरूद्ध लंबित कुर्की जप्ती की कार्रवाई अविलंब करना सुनिश्चित किया जाय. सुदुरवर्ती एवं जंगलों में स्थापित पुलिस पिकेट का नियमित रूप से सिक्योरिटी ऑडिट करना सुनिश्चित करेंगे. पुलिस अधीक्षक, नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान और सरेंडर पॉलिसी को और प्रभावी बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोंगों को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु साकारात्मक प्रयास करना सुनिश्चित करेंगे. इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अभियान, झारखण्ड के अतिरिक्त अमित रेणु, पुलिस अधीक्षक अभियान एवं श्री नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पलामू, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक पलामू एवं पुलिस अधीक्षक गुमला , लोहरदगा , लातेहार , पलामू, गढ़वा, चतरा , हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला एवं खूँटी उपस्थित रहे.











