चाकुलिया: चाकुलिया निवासी संवेदक संजय सिंह ने झारखंड के राज्यपाल के नाम इमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा स्वीकृत अस्थाई शौचालय निर्माण कार्य के 1.38 लाख रूपए भुतानान कराने की मांग की है. ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि वे वर्ष 2022 में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूर्व चिन्हित क्लस्टर केन्द्रों में कुल 46 अस्थाई शौचालय का निर्माण करवाया था,जिसका बकाया भुगतान 1.38 लाख बकाया है.उन्होंने कहा कि वे विगत पांच वर्षो से भुगतान कराने के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहें हैं. (नीचे भी पढे)
परंतु अबतक उन्हें भुगतान नहीं किया गया है जिससे उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है. कहा की उन्होंने तत्कालीन बीडीओ के आग्रह पर अपने बच्चों की शिक्षा हेतु जमा पूंजी को तोड़कर कार्य को ईमानदारी पूर्वक पुरा किया था और पांच वर्ष वितने के बावजूद भी उन्हें उक्त कार्य के बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण बच्चों के पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें भुगतान कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है.












