आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर जयप्रकाश उद्यान से ब्राउन शुगर बिक्री करते आसंगी के एक युवक को दस पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. युवक का नाम अविनाश प्रधान बताया जाता है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि जयप्रकाश उद्यान के आसपास घूम- घूम कर एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है. सूचना के सत्यापन हेतु चिन्हित स्थल पर छापेमारी की गई. जहां से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अविनाश प्रधान बताया. (नीचे भी पढ़ें)
उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी कीमत पर क्षेत्र में नशे के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. आपको बता दे कि विगत करीब 6 माह से आदित्यपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के मामलों में कमी आई थी, मगर तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद एक बार फिर से ब्राउन शुगर तस्कर क्षेत्र में पांव पसारने लगे हैं जो चिंता का विषय है.




