जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में 350 से अधिक घरों को तोड़ने के आदेश के बाद दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने डीसी ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने डीसी कर्ण सत्यार्थी की गाड़ी रोकने की भी कोशिश की, जिस पर पुलिस बस द्वारा महिलाओं को हटाया गया और यह आश्वासन दिया गया वे आंधे घंटे में ही उन सभी से मुलाकात करेंगे. इस संदर्भ में महिलाओं ने उपायुक्त को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपते हुए पुनर्वास की व्यवस्था होने तक तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग की है. गौरतलब है कि दलमा इको सेंसेटिव जोन में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी के तहत गोकुलनगर में 350 से अधिक घरों को वन विभाग ने खाली करने का नोटिस दिया है. स्थानीय लोगों को एक हफ्ते का अवधि दी गयी है. वहीं महिलाओं का कहना है कि गोकुलनगर में एक व्यक्ति की घर तोड़ दी गयी है. वहीं अन्य घरों को तोड़ने की नोटिस दी गयी है. स्थानीय लोग वहां पिछले 40 वर्षों से रहे रही है. बिना किसी पूर्व संवाद या पुनर्वास योजना के अचानक घर तोड़ने का नोटिस मिला है. घर तोड़ने से वे लोग बेघर हो जाएंगे. इसके साथ ही उनके बच्चों का पढ़ाई और आजीविका भी छिन जाएगी. वहां रह रहे अधिकांश परिवार दिहाड़ी मजदूर और ठेला चालक है, जिसकी आजीविका छिन ली जाएगी. इस मामले में उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग की गयी है.











