जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली ग्राम निवासी 28 वर्षीय पप्पू महतो और गोविंदपुर थाना क्षेत्र खखरीपाड़ा में रहने वाले विजय कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गोविंदपुर और एमजीएम थाना में अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पप्पू महतो नशे का आदी थी. वह पत्नी और मां के साथ रहता था. शनिवार को घर में विवाद होने के बाद वह फंदे से लटक गया. स्वजन उसे देर शाम एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
विजय कुमार शर्मा गोविंदपुर में इम्पेरियल आटो में काम करता था. मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का निवासी था. वह गैस पाइप लाइन का काम करता था. अपने भाई के साथ खखरीपाड़ा में एक फ्लैट में रहता था. उसके भाई ने बताया कि विजय शुक्रवार दोपहर को काम करने के बाद घर आया. खाना खाने के बाद कमरे में गया. देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो कमरे की ओर गए. अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था. किसी तरह दरवाजे को खोला गया. कमरे में भाई को फंदे से लटका देखा जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची और भाई को उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.












