जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा बिष्टुपुर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय के अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इसमें मुख्य रूप से मंत्री बबलू नायक, मंत्री जितेंद्र पाठक, कृष्ण गुप्ता, सागर सोनकर,भागीरथी,अंशु, पाल, गंगा यादव, धर्मवीर नाथ, जगदीश तिवारी, दीपक, हरिकेश मैथी, सेसी महतो और सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.



