जमशेदपुर: दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाए गए कुख्यात अपराधी निसार हसन उर्फ निशु को मानगो पुलिस ने पैदल मार्च कराया गया. इस दौरान अपराधियों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गयी. वहीं निशु को मानगो थाना से कोर्ट ले जाने के क्रम में थाना की गाड़ी में मानगो चौक पर तकनीकी खराबी आ गयी, जिसके बाद अपराधी को पैदल ही कोर्ट लाया जा रहा था. इसी बीच थाना की गाड़ी बनकर एमजीएम के पास आ गयी, जिसके बाद अपराधी को कोर्ट में पेश किया गया. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि अपराधी को थाना से कोर्ट लाया जा रहा था. इसकी बीच मानगो चौक पर थाना की गाड़ी खराब हो गयी, जिसके बाद अपराधी को कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल मार्च कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य अपराधियों के बीच अपराध का डर पैदा करने के लिए भी पैदल मार्च कराया गया. गौरतलब है कि चार दिनों की रिमांड के बाद मंगलवार को पुन: न्यायिक हिरासत में अपराधी को जेल भेजा गया. वह पवन यादव हत्याकांड समेत कई अन्य मामलों में फरार चल रहा था. निशु अमर नाथ गिरोह का सदस्य था और वह व्यापारियों को निशाना बनाकर उनसे लूटपाट करता था. सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो, बोड़ाम समेत कई अन्य थाने में हत्या, लूटपाट समेत कई अन्य मामले दर्ज थे. फिलहाल कोर्ट में पेश होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.



