जमशेदपुर: 24 जून को विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल कैरम टूर्नामेंट का विधिवत दीप जला कर उद्घाटन किया गया. इस टूर्नामेंट में जमशेदपुर में स्थित आईसीएसई स्कूल्स के छात्रों ने विभिन्न कैटेगरी में हिस्सा लिया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के स्वामी इष्ट प्रेमानंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक श्रीवास्तव एवं समीर कुमार घोष उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

चीफ रेफरी अशफाक अहमद और धर्मवीर प्रसाद वाल्मीकि के अलावा कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के कोच एवं प्रतियोगी छात्र उपस्थित थे. कार्यक्रम का आयोजन एडमिनिस्ट्रेटर सौम्य दीप के मार्गदर्शन में स्कूल के गेम प्रभारी रोहित सिंह, फैज़ खान, शाहिद, अभिजीत तथा अन्य टीचर्स के सक्रिय सहयोग से किया गया. स्वागत गान स्वप्ना एवं संगीत ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया. प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खेल की महत्ता को बताते हुए स्कूल तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज खान ने किया.



