जमशेदपुर: हूल दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा वीर शहीद सिद्धो कान्हू चौक प्रांगण पर अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ प्रथम उलगुलान करने वाले महान योद्धा वीर शहीद सिद्धो कान्हू जी के प्रतिमा पर माला अर्पण किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक युवाओं के सम्राट कुणाल षांड़ंगी एवं क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक और सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या महिलाएं शामिल हुई. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में मानिक मलिक ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी गरीब एवं जरूरतमंद 500 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया है, जिसमें यह संदेश दिया गया है कि संस्था द्वारा हर वर्ष जरूरतमंदों के बीच साड़ी वितरण किया गया. इस के अलावा बेड़ाडीपा, कीनूडीह, विभिन्न स्थानों में जा जाकर साड़ी वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम में मिलन मजूमदार, संजय सिंह, राकेश दास, राजू दास, नंदन स्वर्णकार ,गोपाल मुखर्जी, आलोक दे, रवि यादव, के साथ-साथ सैकड़ो युवा शामिल हुए.



