जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर एक मोबाइल चोर को पकड़ा है. उसके पास से चोरी की मोबाइल भी जब्त की गयी है. पकड़ा गया व्यक्ति जमशेदपुर के बागबेड़ा रामनगर का रहने वाला विक्की गुप्ता है, जिसकी उम्र 35 साल है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उसने बीती रात टाटानगर स्टेशन से एक यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया था. पकड़े गये व्यक्ति के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया. यह पूरी कार्रवाई टाटानगर आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश मोहन और जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार की देखरेख में आरपीएफ के एएसआइ बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई.







