जमशेदपुर: 30 जून सोमवार को कीताडीह ग्राम सभा में हूल दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामसभा के सदस्यों के द्वारा सिद्धू-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद सभी सदस्यों ने बारी बारी से श्रद्धांजलि दी. इसके दौरान ग्रामसभा सदस्यों ने उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड आंदोलनकारी सुनील तांती व मुखिया मनोज मुर्मू ने हूल क्रांतिकारियों के संघर्ष की गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर ग्रामसभा के सदस्य संजय बारला, नाथू मुंडा, जोगेंद्र राव, पोकला बाबू, समीर पूर्ति, मनोज गोप, सुंदर मोहन सोरेन, शिविर कुजूर, जिरेन देवगम, ईडन टोपनो समेत काफी संख्या में ग्राम सभा के सदस्य मौजूद थे.




