बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव के बेहरा टोला जाने वाली सड़क लगातार हुई बारिश के कारण वर्षों पूर्व बनी पीसीसी पथ टूट गया है. टूटे पीसीसी पथ से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. बता दे कि वर्षों पूर्व पीसीसी कराया गया था. इस पथ के टूटने के कारण गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं तलाब के पास गार्डवाल नही होने के कारण वहां पीसीसी पथ से मिट्टी का कटाव हो रहा है. ग्रामीणों ने मांग किया है कि जर्जर पीसीसी और गार्डवाल का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को गांव आने जाने में सहुलियत हो सके.








