जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने समाज को जमीनी स्तर पर संगठित और सक्रिय करने के उद्देश्य से बारीडीह एवं परसुडीह में दो नई शाखाओं का गठन किया है. संगठन के विस्तार के साथ ही सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई इस सशक्त पहल के तहत बारीडीह में विजय गुप्ता (टिक्कू जी) के प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में बारीडीह शाखा के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें चन्द्रभान शर्मा, मोहनलाल सहरिया एवं डॉ निर्मल कुमार गाडिया को संरक्षक चुना गया. इसके अलावा पुरुषोत्तम शर्मा को अध्यक्ष, ललित शर्मा व दिनेश कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, पवन सहरिया को महासचिव, मनोज अग्रवाल एवं दिलीप नरेडी को सचिव, अभिषेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इनके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में विजय गुप्ता, तुलसी प्रसाद गुप्ता, धीरज कुमार अग्रवाल, पवन नरेडी, अरुण सहरिया, संदीप अग्रवाल, पप्पू सहरिया का चयन किया गया. इस अवसर पर लगभग 15 नए सदस्यों ने अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर परसुडीह शाखा के गठन के लिए परसुडीह स्थित विजय अग्रवाल (बीजू भाई) के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से टेकचन्द्र अग्रवाल, मामराज अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल एवं दयाशंकर अग्रवाल को संरक्षक चुना गया. इसके अलावा रतनलाल अग्रवाल को अध्यक्ष, श्यामसुंदर अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विजय अग्रवाल को महासचिव एवं राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)
इनके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोज अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, नवीन अग्रवाल एवं अनुराग शर्मा का चयन किया गया. इस अवसर पर 11 नए सदस्यों ने अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की. दोनों ही बैठकों में जिला इकाई के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी आदि उपस्थित रहे.











