जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड के एक प्रतिनिधि मंडल ने बिरसानगर थाने में एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बिरसानगर थाना क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और आम लोगों को इससे होनेवाली परेशानियों का हवाला देते हुए लोगों को इस स्थिति से निजात दिलाने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंजल का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने ज्ञापन सौंपने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बिरसानगर क्षेत्र में नशाे का कारोबार काफी जोरों से चल रहा है. यहां पानी टंकी एवं कई अन्य स्थानों पर नशेड़ियों का जुटान होता है, जो राह चलती लड़कियों को छेड़ते रहते हैं, उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं. यही नहीं, इन लोगों के द्वारा चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है. बिरसानगर में चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं. आज भी चोरी की घटना हुई है. इसी प्रकार दो दिन पहले इन नशेड़ियों ने लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था. उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक से प्रतिनिधिमंडल पहले भी मिल चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही नशेड़ियों की इन हरकतों पर रोक नहीं लगाई गई तो वे लोग नशा और नशेड़ियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि बिरसानगर थाना के प्रभारियों का बार-बार तबादला हो जाने के कारण भी अपराधियों पर लगान नहीं लग पा रही है.











