रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल एवं मधुसूदन महतो हाई स्कूल, आसनतलिया में सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान में “अचीवर्स मीट” का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथाल एवं विद्यालय के चेयरमैन श्यामसुंदर महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जिसके बाद विद्यालय के निदेशक बीके हिंदवार ने पुष्प-गुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर ‘मुख्य अतिथि’ का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
एमपीएस के प्राचार्य के नागराजू एवं एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने सत्र 2024-25 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने दसवीं बोर्ड के द्वितीय प्रमंडल टॉपर अशीष शाह एवं 12वीं बोर्ड के स्कूल टॉपर रौशन मिश्रा (विज्ञान संकाय) दीपिका केडिया (कला संकाय) एमएसएम के स्कूल टॉपर योगेश कुमार महतो को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. विद्यालय के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो ने दसवीं बोर्ड के द्वितीय प्रमंडल टॉपर आशीष शाह को ‘मधुसूदन महतो स्मृति पुरस्कार’ के रूप में दस हजार रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
12वीं बोर्ड के स्कूल टॉपर रौशन मिश्रा (विज्ञान संकाय), दीपिका केडिया (कला संकाय) को ‘मधुसूदन महतो स्मृति पुरस्कार’ स्वरूप नगद दस-दस हजार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही दीपिका केडिया को ‘मंदोदरी स्मृति पुरस्कार’ के रूप में पांच हजार रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एमएसएम के स्कूल टॉपर योगेश कुमार महतो को ‘मधुसूदन महतो स्मृति पुरस्कार’ स्वरूप दस हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. छात्राओं में स्कूल टॉपर निमिषा कुमारी को ‘सरस्वती देवी स्मृति पुरस्कार’ के रूप में पांच हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. एमएसएम की टॉपर दुर्गी हांसदा को ‘शिरोमणि देवी स्मृति पुरस्कार’ स्वरूप पांच हजार रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबुज मुथाल ने कहा कि अनुशासित रहकर समय का सदुपयोग, योजनाबद्ध तरीके से करने पर सफलता ही नहीं, लक्ष्य की प्राप्ति भी होती है. एमएसएम के उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो के धन्यवाद ज्ञापन केसाथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मधुसूदन महतो एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद राम , उपाध्यक्ष श्री शिव चरण महतो,सहसचिव श्री गणेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश महतो एवं समिति के सदस्यगण, अभिभावकगण, श्री नागेश्वर प्रधान, (पूर्व प्राचार्य जे एल एन कॉलेज, चक्रधरपुर) श्री प्रभात कुमार महतो, श्री लक्ष्मण महतो(वित निदेशक) श्री कमलेश महतो, श्रीमती यशोदा महतो, विद्यालय के उप प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक श्री दिनेश कुमार चक्रवर्ती सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं,श्री वसंत कुमार महतो, जन्मजय महतो, प्रहलाद महतो, नृपेंद्र महतो निदेशक जीवेश महतो, कौशल महतो उपस्थित रहे। मंच का संचालन सीसीए संयोजक श्री के एल नारायण एवं जगदीश जामुदा ने किया.












