जमशेदपुर : जमशेदपुर ब्लड सेंटर में विगत 34 वर्षों से सेवा दे रहे वरीय पदाधिकारी सुदीप प्रमाणिक ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को गम्भीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के लिए अपना चौथा एसडीपी रक्तदान किया. उन्होंने इसके साथ ही 23वां स्वैच्छिक रक्तदान पूरा किया. यह एक मिसाल ही है कि जरूरत पड़ने पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पदाधिकारी भी सामाजिक दायित्व निभाने में पीछे नहीं रहते. आज रक्तदान के पश्चात सुदीप प्रमाणिक को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ लव बहादुर सिंह, डॉ पुष्पा तिवारी, डॉ निर्जला झा, तकनीशियन स्वपन राणा, अरुणाभ मोइत्रा, धीरज कुमार, धनंजय, तापस, शुभंकर, श्रीदीप, सुबीर, सौमिक, अभिजीत, रत्नेश, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रीलिफ टीम ग्लोबल से सुनील आनंद आदि अनेक लोग उपस्थित रहे.












