जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति के तत्वावधान में रविवार को मानगो डिमना रोड शंकोसाई नंबर 1 के विभिन्न इलाकों में संपर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व मानगो थाना समिति के महासचिव नीरज साहू ने किया. इस अभियान में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत जिला के कई पदाधिकारी शामिल हुए. जद (यू) नेताओं ने इलाके का सघन दौरा कर वहां की मूलभूत जनसमस्याओं का जायजा लिया. जद (यू) नेताओं ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर उनके क्षेत्र की साफ सफाई, नाली सफाई, कचरा उठाओ, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फोगिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. (नीचे भी पढे)

इसके बाद जद (यू) नेताओं ने शंकोसाई रोड नंबर 1 स्थित श्यामनगर, रामनगर के निचले हिस्से एवं तटीय इलाकों का भी दौरा किया. वहां संवाद के क्रम में लोगों ने बताया कि पक्की नाली एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वे लोग वंचित है. साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण उनका इलाका हर बारिश में जलमग्न हो जाता है, इसी इलाके में बिजली के पोल नहीं है, कई स्थानों पर बिजली के जर्जर और नंगे तार देखे गए जो हादसे का कारण बन सकते है. जद (यू) नेताओं ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया और स्थानीय निवासियों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही सभी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर यथाशीघ्र समाधान की दिशा में पहल किया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विनोद सिंह, विकास साहनी, कन्हैया ओझा, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, महानगर सचिव दीपक गौड़, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना महासचिव, जेपी सिंह, ममता सिंह, मनोज गुप्ता, परविंदर राम, नीरज सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, पिंकी कौर, किरण सिंह, सूरज मोहाली, ललित साहू, सुशील महतो आदि शामिल हुए.











