जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थानांतर्गत कुदलुम गांव निवासी सुपोल हेंब्रम की बाइक की हुई छिनतई के मामले में शामिल चारों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक सहित दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं. पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि एमजीएम थानांतर्गत बड़ाबांकी हनुमान मंदिर के पास चार अपराधियों ने कुदलुम गांव निवासी सहन हेंब्रम की बाइक रिकवरी एजेंट बन कर छीन ली थी. इस संबंध में सहन हेंब्रम ने बाद में एमजीएम थाना में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसके आधार पर एमजीएम थाना पुलिस ने चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान शुरू किया. इस क्रम में पुलिस ने भुइयांडीह निवासी मुकेश दत्ता, वहीं के शशि गोराई, एग्रिको क्रॉस रोड नंबर 12 निवासी पवन कुमार एवं सिदगोड़ा बाबा स्लैग मंदिर निवासी विशाल कुमार सिंह को हिरासत में लेकर उनके पास से छीनी गई बाइक, एवं छिनतई में प्रयुक्त बाइक के साथ ही अन्य सामान भी बरामद कर लिये. (नीचे भी पढ़ें)
चारों अपराधियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. चारों अपराधियों ने पुलिसिया जांच के दौरान अपनी संल्लिप्तता स्वीकार कर ली है. ं











